गोंडा। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के सवालों को लेकर वामपंथी पार्टियां का अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है। 29 जून तक पद यात्रा, पर्चा वितरण, दीवाल लेखन, नुक्कड़ नाटक तथा बैठकों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएगी। राष्ट्रव्यापी अभियान की समाप्ति जिला मुख्यालय पर 30 जून को धरना प्रदर्शन व मांगपत्र भेजकर समाप्त किया जाएगा।
माकपा के जिला सचिव कामरेड राजीव कुमार, सीपीआई के जिला सचिव रामकिशोर भारती, भाकपा माले के जिला सचिव जमाल ख़ान ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अभियान के तहत परसपुर, पसका, भौरीगंज, बसंतपुर, इटियाथोक, धानेपुर, बाबागंज, बभनजोत, छपिया, मेहनौन आदि कस्बों गांवों में पदयात्रा, पर्चा वितरण और बैठकों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
आगामी 30 जून को जिला मुख्यालय स्थिति सीपीआई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके इनकैन चौराहे पर मांगपत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर भगवान दयाल, दीनानाथ त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुखसेन सिंह, सदानंद गिरी, रामबहोर विश्वकर्मा, राजेश यादव आदि उपस्थिति रहे। संवाद