फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड : जवाब देने नहीं पहुंचे निलंबित जेलकर्मी, भेजा गया रिमाइंडर

Tue, 25 Sep 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय बागपत जेल में तैनात रहे जेल अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ जल्द ही बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी। इस मामले में विभाग की ओर से जांच कर रहे जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने निलंबित जेल कर्मियों को जवाब देने के लिए रिमाइंडर भेजा है। 

विज्ञापन


इन्होंने मियाद पूरी होने के बाद भी अपना जवाब नहीं दिया है। माना जा रहा है कि जवाब मिलने के बाद इन जेल कर्मियों की बर्खास्तगी की कवायद तेज की जाएगी।

जेल विभाग की आंतरिक जांच में जेलर और डिप्टी जेलर समेत पांच जेलकर्मियों को दोषी पाया गया था। 6 अगस्त को इन अधिकारियों व कर्मियों को नोटिस देकर तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया था।

एडीजी कारागार चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस मामले में संबंधित जेल अधिकारी व कर्मियों को दोबारा नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।

जिन अधिकारियों  व कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी है उसमें बागपत जिला जेल के तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव व एसपी सिंह के अलावा हेड वार्डर अरजिंदर सिंह व वार्डर माधव कुमार शामिल हैं। इन सबको दोषी माना गया था। जांच के दौरान कुख्यात अपराधियों से इन जेल कर्मियों की मिलीभगत का खुलासा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें