फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के गुर सीखेंगे पुलिसकर्मी, एएसपी से लेकर सिपाही तक को दी जाएगी ट्रेनिंग

Sat, 28 Jun 2025 11:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के पुलिसकर्मी टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के गुर सीखेंगे। इसके लिए एएसपी से लेकर सिपाही तक के नामांकन मांगे गए हैं। इंवेस्टिगेशन ऑफ टेरर फंडिंग के तीन कोर्सों के तहत वर्चुअल डाटा एसेट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी जल्द टेरर फंडिंग पर अंकुश लगाने के गुर सीखेंगे। मुंबई आतंकी हमले के बाद गठित नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के अनुरोध पर गृह मंत्रालय गाजियाबाद स्थित ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सीडीटीआई सेंटर में इसका बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस कोर्स कराएगा। इसके लिए एडिशनल एसपी से लेकर सिपाही तक के नामांकन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन


ये कोर्स 8 सितंबर से 5 दिसंबर तक संचालित होंगे। इससे पुलिस को आतंकियों की धरपकड़ के बाद फाइनेंशियल ट्रेल का पता लगा उनके मददगारों पर भी कानूनी शिकंजा कसने में आसानी होगी। इस बाबत पुलिस मुख्यालय में डीआईजी प्रशिक्षण राम सिंह यादव ने पुलिस की सभी शाखाओं के प्रमुखों, एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर आदि को पत्र भेजकर एडिशनल एसपी से लेकर सिपाहियों तक के नामांकन 10 अगस्त तक मुहैया कराने को कहा है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: आज कई जिलों में तीखी धूप और उमस, कल से मौसम लेगा यू-टर्न; इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

वर्चुअल डाटा एसेट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा

पत्र के मुताबिक इंवेस्टिगेशन ऑफ टेरर फंडिंग के तीनों कोर्स के तहत वर्चुअल डाटा एसेट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स के लिए 40 कर्मियों का चयन किया जाना है, जिसमें सिपाही, मुख्य आरक्षी, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी रैंक के अफसर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें