फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई बाइक सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में मल्टीलेवल पार्किंग के पास बाइक से जा रहे अजय कुमार अचानक फिसल कर गिर पड़े। इससे वह दहशत में आ गए और सांसें थमने लगीं। यह देख पास में मौजूद उत्तरी चौकी में तैनात सिपाही सूरज वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत अजय को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। इससे अजय की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

घटना के समय पास में मौजूद एसीपी गंज व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। सिपाही सूरज, अजय को ऑटो से सिविल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने अजय का इलाज किया। अजय के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने सिपाही व अन्य पुलिसकर्मियों का आभार जताया है। सूरज ने बताया कि ट्रेनिंग में उन्हें सीपीआर के महत्व की जानकारी दी गई थी। अजय की हालत देखकर लगा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया। इस पर सूरज के इस कार्य की सभी सराहना करते दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें