फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में आग लगने से फटा सिलिंडर, महिला सहित दो फंसे

Tue, 22 Oct 2024 06:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बरौरा में सोमवार दोपहर में घर में आग लग गई। इस दौरान महिला समेत दो लोग फंस गए। दोनों शोर मचाते हुए बाहर निकलीं, तभी रसोई गैस सिलिंडर फट गया। इससे दीवारें व छत टूट गईं। धमाके की आवाज आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


बरौरा में सोना भट्ठे के पास रज्जनू रहते हैं। सोमवार सुबह वह मजदूरी करने गए थे। घर में उनकी बहू व बेटी थी। दोपहर करीब दो बजे बहू व बेटी घर में खाना बना रही थी, तभी सिलिंडर से आग लग गई। इससे दोनों घबरा गईं और शोर मचाते हुए घर से बाहर निकलीं। तभी रसोई गैस सिलिंडर फट गया। तेज धमाके से घर की दीवारें व छत टूट गई। घटना की जानकारी पुलिस व दमकल को दी। लोग खुद भी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मी एक गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंच गए। मगर तब तक लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। एफएसओ चौक प्रशांत कुमार के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें