फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी से मुकरा सिपाही, युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

Sat, 23 Nov 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। सिपाही ने शादी करने से इन्कार किया तो एक युवती ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि आरक्षी ने शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिपाही यूपी-112 में तैनात है। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ महराजगंज को सौंपी है।
विज्ञापन


महराजगंज कस्बे की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन दंग रह गए। घर वालों ने युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान युवती ने आरोप लगाया कि साल 2019-20 में महराजगंज कोतवाली में तैनाती के दौरान एक सिपाही से उसका प्रेम प्रसंग हुआ।

सिपाही ने शादी करने की बात कहकर उसका यौन शोषण किया। अब शादी करने की बात से इन्कार कर दिया है। मौजूदा समय में सिपाही की ड्यूटी हरचंदपुर थाना क्षेत्र में है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रकरण की जांच सीओ महराजगंज यादुवेंद्र बहादुर को सौंपी गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें