फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से साइकिल सवार सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइकिल सवार सुरक्षा वाहिनी में तैनात सिपाही अखिलेश चौबे (48) की रविवार रात कार से टक्कर हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरिया के सेमरा सलेमपुर निवासी अखिलेश गोमतीनगर स्थित सुरक्षा वाहिनी के बैरक में रहते थे। शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म करके साइकिल से खाना खाने जा रहे थे। सहारा शहर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अखिलेश के पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर विकासनगर इलाके में रहने वाले साले दुर्गेश तिवारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि अखिलेश की पत्नी आशा , बेटी अनन्या, आराधना और बेटा निलंजन गांव में रहते हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें