सिपाही द्वारा बाइक सवार की पिटाई के वायरल वीडियो की फुटेज।
मोहनलालगंज। बाइक सवार युवक को पुलिस वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एक सिपाही ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। सिपाही की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई और बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बुधवार रात लगभग दस बजे मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर एक ढाबे पर पहुंचे सिपाहियों को देख बाइक सवार युवक गाड़ी लेकर भागने लगा। सिपाहियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगे। युवक ने विरोध किया तो एक सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सिपाही युवक को पकड़कर भागूखेड़ा पुलिस चौकी पर लाए और रात भर बैठाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह उसे छोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
सिपाही द्वारा बाइक सवार की पिटाई के वायरल वीडियो की फुटेज।