लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने रविवार रात होटल रुद्रा इन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा कर बंधक बनाई गईं चार युवतियों को सुरक्षित निकाला गया था। होटल प्रबंधक विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था जिसे सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है जिनमें पुलिस का दीवान और एक महिला भी शामिल है।
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह की टीम ने पुराने विभूतिखंड थाने के पीछे होटल रुद्रा इन में छापा मारकर चार युवतियों व प्रबंधक विवेक पांडेय को पकड़ा था। युवतियों की तहरीर पर विवेक पांडेय समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का मास्टर माइंड व सरगना अरविंद और राजेश हैं। वहीं इस गिरोह के सदस्य पुराने लखनऊ का एक दीवान और एक महिला है। पुलिस इन चारों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छापा के पहले चारों आरोपी वहां से भाग निकले थे, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।