फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 08 Nov 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में आईटीएमएस और निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पुलिस निगरानी करेगी। पिंक बूथों पर तैनात महिला सिपाहियों का ड्यूटी टाइम भी बढ़ाया गया है। पुलिस व एलआईयू के साथ अग्निशमन अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जेसीपी (एलओ) उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी डीसीपी को अपने-अपने इलाके के व्यापारियों के साथ बैठक कर दुकानों व शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने का आदेश दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर पटाखों का अवैध भंडारण नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी न करने की अपील की है।
पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉल, बाजार व मेट्रो स्टेशनों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है। साथ ही दमकल कर्मियों और एलआईयू के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। थानेदारों को अवैध पटाखे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है। सभी पुलिस उपायुक्त से अपने-अपने क्षेत्र के अग्निशमन अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर के अंदर व बाहरी इलाके में चेकिंग करने का आदेश दिया गया है। बाजार व शहर के सभी मॉल में आने-जाने वाले लोगों पर सादी वर्दी में तैनात पुलिस, महिला पुलिसकर्मी व एलआईयू के लोग नजर रखेंगे। मॉल प्रबंधक को भी चौकसी रखने की हिदायत दी गई है। पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें