फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांव-गांव जाकर बच्चों को जागरूक करेगी पुलिस

विज्ञापन
यश। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहनलालगंज। ऑनलाइन गेमिंग में 14 लाख रुपये हारने के बाद धनुवासाड़ गांव के कक्षा छह के छात्र यश की आत्महत्या के मामले में पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। बृहस्पतिवार को पीस मीटिंग की बैठक में एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस गांव-गांव जाकर बच्चों से संवाद करेगी।
विज्ञापन

बच्चों को ऑनलाइन गेम के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए बनाई जा रही टीम में महिला पुलिस भी शामिल रहेगी। पीस मीटिंग में साइबर क्राइम और ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते खतरों पर चर्चा हुई। उधर, बैंक की ओर से अभी तक पुलिस को खातों का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण छानबीन नहीं बढ़ सकी है। खास बात यह है कि पुलिस ने अभी तक यश का फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा है। कॉल डिटेल के रिकॉर्ड भी नहीं खंगाले हैं।



अभिभावकों के लिए सबक है यह घटना

एसीपी ने कहा, यह घटना अभिभावकों के लिए बड़ा सबक है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट की लत से बचाएं। उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन




अस्पताल से घर पहुंचीं यश की मां

बेटे की मौत के बाद से यश की मां विमला सदमे में हैं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर विमला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए। हालांकि, अभी भी इकलौते बेटे के गम में विमला और सुरेश मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें