फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लालगंज सीओ व सदर कोतवाली प्रभारी को हटाया

Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज के सीओ और सदर कोतवाली के प्रभारी को एसपी ने सोमवार देर रात उनके पदों से हटा दिया। सीओ महिपाल पाठक को पुलिस कार्यालय के सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। सदर कोतवाल संजय त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ रायबरेली अनिल कुमार सिंह को लालगंज की जिम्मेदारी दी गई। भदोखर प्रभारी राजेश कुमार सिंह को नगर कोतवाली का प्रभार दिया गया है। भदोखर में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। उधर, बछरावां कोतवाली प्रभारी बृजेश राय को गैरजनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद शर्मा को बछरावां कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें