फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू संजय कोल की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को एक लाख का इनाम, पर खुल गई 'झूठी बहादुरी' की पोल

Wed, 25 Sep 2019 05:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चित्रकूट में बबुली कोल गैंग के संजय कोल को गिरफ्तार करने वाली टीम को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रयागराज जोन के एडीजी सुजीत पांडेय और डीआईजी चित्रकूट धाम दीपक कुमार के निर्देशन में एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बबुली कोल गैंग के फरार गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए 14 लोगों की टीम लगाई थी। गिरफ्तार संजय के पास से बंदूक और बड़ी संख्या में कारतूस मिले थे।

उधर, डकैत बबुली और लवलेश के शवों को कब्जे में लेने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने भले ही इसे मुठभेड़ के दौरान मिली कामयाबी बताया था, लेकिन अब डाकू संजय कोल ने एमपी पुलिस की कहानी को झूठा बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में हुआ खुलासा

संजय कोल ने मंगलवार को चित्रकूट के एसपी कार्यालय से फोर्स की घेराबंदी में मानिकपुर थाने ले जाते वक्त मीडिया से बातचीत की। संजय ने कहा- मैंने गैंग सरगना बबुली व लवलेश की हत्या की थी। सोहन, छोटा और लाले भी मेरे साथ थे। हम लोग उनके असलहे लेकर भाग गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें