फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में सेटेलाइट फोन की बरामदगी से पुलिस व इंटेलीजेंस के कान खड़े, तीन दबोचे गए

Sun, 07 Jan 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सेटेलाइट फोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे रामनगर गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से हबीबुर्रहमान के घर से थुराया कंपनी का सेटेलाइट फोन बरामद किया है। यह फोन 27 दिसम्बर को सऊदी अरब से इसी गांव के मजहर हुसैन उर्फ गफूर लेकर आए थे।

विज्ञापन


फोन हबीबुर्रहमान के बेटे सलीम ने मजहर के हाथ घर पर भेजा था। यह फोन सलीम के बेटे जीशान (18) के पास था। गफूर इस फोन के साथ एक टिफिन व सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन और लाए थे। दोनों मोबाइल सलीम ने टिफिन में पैक कर गफूर के हाथ घर भिजवाए थे।

सेटेलाइट फोन की बरामदगी से पुलिस व खुफिया एजेंसिया हरकत में आ गई हैं। बताया यह जा रहा है कि यह फोन जब रामनगर गांव में ऑन हुआ तो इसकी सूचना खुफिया एजेंसियों के सिस्टम को मिली और करीब पांच दिन की छानबीन के बाद रामनगर गांव पहुंची खुफिया व पुलिस की टीम ने शनिवार भोर में इसे बरामद किया।
विज्ञापन


फोन में एक सिम भी लगा है। सिम पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। पुलिस फोन सहित मजहर हुसैन, हबीबुर्रहमान व जीशान को थाने में ले आकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि एटीएस की टीम भी पूछताछ के लिए पचपेड़वा पहुंच रही है। पूछताछ के बाद ही फोन के इस्तेमाल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी दी जाएगी। यह भी पता चला है कि इस फोन से तीन कॉल भी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें