फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: प्रतापगढ़ जा रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष को टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
हंगामा करते सपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक सीपी सिंह के निधन पर आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन व उदयवीर सिंह सहित सपाइयों के काफिले को रायबरेली पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा निगोहा पर रोक दिया गया। जिससे वहां पर मौजूद सपाइयों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक पुलिसकर्मियों व सपाइयों की तीखी नोकझोंक होती रही। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार बौखला गई है और दादागिरी पर उतर आई है। लोगों के सुख दुख में जाने पर भी रोक लगाई जा रही है।

विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के पूर्व सांसद व विधायक रहे सी पी सिंह जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सपा का प्रतिनिधिमंडल जा रहा था। पता नहीं प्रशासन और सरकार को क्या दिक्कत है जो उन्हें रोका जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर ऊंचाहार से सपा के विधायक व समाजवादी ब्राह्मण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे, पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक के बाद सभी नेताओं को रायबरेली सारस होटल ले जाया गया।

हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने सपा अध्यक्ष को जाने दिया। जिसके बाद वह रवाना हो गए। सपा के रायबरेली जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ में एक कार्यकर्ता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर अफरातफरी मच गई। रायबरेली जिलाध्यक्ष के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस के बाद वापस लौट आएंगे इसी पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें