फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सीएम आवास आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सुल्तानपुर रोड स्थित खुर्दही बाजार से मुख्यमंत्री आवास आ रहे किसानों को पुलिस ने एचसीएल चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर किसानों ने सड़क पर बैठक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक सुल्तानपुर रोड पर यातायात रुका रहा। एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने उपाध्यक्ष से 26 अक्तूबर व आवास विकास की तरफ से अपर आवास आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने 4 नवंबर को आवास आयुक्त से वार्ता करने के लिखित आश्वासन पर किसान शांत हुए।





आवास विकास व एलडीए की ओर से 33 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण करने पर मुआवजे, सर्किल रेट, जमीनों की बंद की गई रजिस्ट्री को खुलवाने आदि मांगों को लेकर किसान पथ के नीचे सुल्तानपुर रोड खुर्दही बाजार में 43 दिन से भाकियू के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री आवास तक पैदल व ट्रैक्टर जाने लगे। पुलिस ने एचसीएल चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर किसान सुल्तानपुर रोड पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास पर जाने के लिए डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाकियू के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि वार्ता का आश्वासन मिलने पर किसान धरने पर लौट गए हैं। कहा, किसानों की मांग है कि भूमि का अधिग्रहण न किया जाए, जमीन का सर्किल रेट डेढ़ करोड़ रुपये प्रति बीघा कर चार गुना दिया जाए। किसानों का 9 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है। अगर सार्थक वार्ता नहीं हुई तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आशु चौधरी, मध्यांचल अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर, जिला महासचिव आशीष यादव, मंडल अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, महामंत्री सुनील कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें