फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन के आगे कूदने गई महिला को पुलिस ने बचाया

Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पति की प्रताड़ना से परेशान महिला खुदकुशी के लिए रेलवे लाइन पहुंची, लेकिन ट्रेन से पहले पुलिस पहुंच गई और महिला को समझा कर कोतवाली लाई। पुलिस ने महिला घर भेज दिया और उसके पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर नौ फाटक भीतर मोहल्ला निवासी शाइस्ता खातून रविवार की सुबह आत्महत्या करने के लिए रेल लाइन पहुंची। वह ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। इस दौरान कुछ दूर पर काम कर रहे रेल कर्मियों को उस पर शक हुआ, तो सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने आत्महत्या करने के इरादे से आने की बात कबूल की।
सिपाहियों ने उसे समझाया और वापस कोतवाली लाए। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया उसने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसकी मारपीट से आजिज आकर आत्महत्या का कदम उठाने जा रही थी। महिला को समझाकर घर भेजा गया है। उसके पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें