लखनऊ। परीक्षा को लेकर लखनऊ पुलिस ने भी तैयारियां की हैं। शहर में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर निगरानी के लिए 55 इंस्पेक्टर, 255 दरोगा, 900 सिपाही, 300 महिला सिपाही समेत 1,626 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। एसटीएफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है और वहीं से उनकी निगरानी की जाएगी। हर केंद्र पर पुलिस अधिकारी और स्थानीय पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों के अलावा एलआईयू के कर्मी भी तैनात किए गए हैं। थानाध्यक्ष, एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे।
केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली दो पाली की परीक्षा में 135,936 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में इनकी संख्या 22,656 होगी। पूरी परीक्षा के लिए 55 इंस्पेक्टर, 255 दरोगा, 900 सिपाही, 300 महिला सिपाही समेत 1,626 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।