फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शोएब के घर पहुंची पुलिस, पत्नी का बयान किया दर्ज

विज्ञापन
शोएब की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला के हैदरगंज पुल पर प्रतिबंधित मांझे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शोएब की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने शोएब के घर पहुंचकर उनकी पत्नी और मुख्य शिकायतकर्ता फौजिया के बयान दर्ज किए। फौजिया ने पुलिस से अपने पति की मौत के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर सीधे तौर पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस अब पुल के उतरने वाले रास्तों, नीचे की दुकानों और आसपास के रिहायशी इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस पतंगबाज की पहचान हो सके, जिसका मांझा मौत का कारण बना। पुलिस के साथ-साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है।

हादसे के बाद पुलिस ने इलाके की कई पतंग की दुकानों पर छापा भी मारा और दुकानदारों से पूछताछ की। हालांकि, किसी भी दुकान से प्रतिबंधित मांझा बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें