फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, १२ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे ठाकुरगंज क्षेत्र में चल रहे हुक्का बार पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने छापा मारकर 12 लोगाें को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भारी मात्रा में हुक्का, पाइप व फ्लेवर बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के मुताबिक, धनिया महरी पुल स्थित शुभि कॉम्पलेक्स में हाईफ न रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट मालिक शिवकृष्ण कटियार रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो संचालक ने भागने का प्रयास किया जिसे दबोच लिया गया। वहीं, बार में हुक्का पी रहे लोगों में भी भगदड़ मच गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शिवकृष्ण कटियार, मो. आरिस, सरफ राज, आरिफ अब्बास, दीपांशु, अभिषेक सोनी, शोभित गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अंकित यादव, सोनू निगम, अली रिजवी और जहूर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें