फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Thu, 13 Aug 2026 11:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाकुंभ 2025 के सफल और अभूतपूर्व आयोजन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। आयोजन में 65 करोड़ लोगों से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में आयोजित महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दावा किया गया था कि 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 65 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।

विज्ञापन


आयोजन की समाप्ति को लेकर तत्कालीन डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा था कि 45 दिनों में प्रयागराज में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से एक अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें - ग्राउंड रिपोर्ट: दोगुना हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चलने का समय, 63 किमी लंबे मार्ग पर 64 गड्ढे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखनऊ-सीतापुर-बरेली हाईवे होगा छह लेन, 65 किमी सड़क को चौड़ा करने पर खर्च होंगे एक हजार करोड़
विज्ञापन


हमने भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए विश्वस्तरीय तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग किया है। सभी एजेंसियों के सहयोग से हम अभूतपूर्व प्रदर्शन करने में सफल रहे। महाकुंभ बिना किसी बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ। हमने रेलवे के साथ तालमेल बनाकर काम किया। स्नान के दिनों में 5 लाख से अधिक लोगों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया जबकि अन्य दिनों में यह संख्या 3-4 लाख रही।

आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया था। इस संबंध में भुगतान करने के लिए अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें