फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रियंका के पिता से पुलिस अफसरों ने की बात, दिया आश्वासन

Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका। फाइल  फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। थाईलैंड के होटल में संदिग्ध हालात में हुई प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस अफसरों ने वादी सत्यनारायण शर्मा से सोमवार को संपर्क किया। अफसरों ने प्रियंका के पिता से फोन पर बात की और पूरे मामले में की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। अधिकारियों ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रियंका के मायके वालों ने बताया कि पुलिस अफसरों ने एक टीम थाईलैंड भेजे जाने की बात भी कही है। इसके लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही भारतीय दूतावास से संपर्क साधकर टीम को थाईलैंड भेजा जाएगा। इसके बाद थाईलैंड पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा हासिल किया जाएगा। पुलिस केजीएमयू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी थाईलैंड पुलिस से साझा करेगी। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज, फोटो और होटल स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। उधर, डॉ. आशीष का कहना है कि अपने बचाव में हाईकोर्ट में दी अर्जी को वापस ले लिया है। वह विवेचना में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
यह थी घटना

वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के एक होटल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। प्रियंका के डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें और बेटे को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा को आशीष ने आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर पत्नी के बाथटब में डूबने से मौत की जानकारी दी थी। सत्यनारायण ने डॉ. आशीष के खिलाफ पीजीआई थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें