फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही के लिए चार जिलों की पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Mon, 27 Feb 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर के दौरान रायबरेली हाईवे पर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान बम और गोलियां लगने से घायल सिपाही राघवेंद्र सिंह को रविवार शाम सात बजे प्रयागराज से लखनऊ ले जाया गया। प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ जिले की सीमा तक करीब 80 किमी. का ग्रीन काॅरिडोर बनाकर सिपाही को लखनऊ के एसजीपीआई स्थित अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले छह थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया था, ताकि हाईवे पर किसी तरह का ट्रैफिक व्यवधान न पड़े।
विज्ञापन

लालगंज के कोरिहर गांव निवासी राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह पुलिस विभाग में सिपाही थे। बीमारी की वजह से उनका देहांत हो गया था। राघवेंद्र को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली है। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। पांच मई को राघवेंद्र की शादी भी तय है। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के दौरान बदमाशों ने राघवेंद्र पर बम से हमला करते हुए गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हैं। हालत गंभीर होने पर राघवेंद्र को प्रयागराज से लखनऊ रेफर किया गया। इस दौरान चार जिलों की पुलिस ने आपस में तालमेल कर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे दो घंटे 24 मिनट में एसजीपीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घायल सिपाही को कम समय में प्रयागराज से लखनऊ के एसजीपीजीआई पहुंचाने जिले की सीमा में 80 किमी. तक ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया था। ऊंचाहार, जगतपुर, भदोखर, सदर कोतवाली, हरचंदपुर, बछरावां थानों की पुलिस के अलावा सभी सीओ डयूटी पर लगाए गए थे। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल सिपाही को लखनऊ पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

एसजीपीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया सिपाही राघवेंद्र को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जरूरी जांच की जा रही हैं। फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें