फुटबॉल में पुलिस मॉडर्न स्कूल चैंपियन
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब पुलिस मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइंस ने जीत लिया। रामकृष्ण मठ व मां शारदा पब्लिक लाइब्रेरी निराला नगर की टीम उपविजेता रही। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, विवेकानंद पॉलीक्लीनिक व आयुर्विज्ञान संस्थान के पैरामेडिकल छात्रों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्वामी विवेकानंद के चित्र देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय समारोह का समापन रविवार को साइकिल रैली और सम्मान समारोह के साथ होगा।