चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अब सिर्फ 33 सीटों पर वोटिंग बाकी है, तब आयोग ने यह निर्णय दिया। चुनाव आयोग क फैसले के बाद अब चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी भी वोट कर सकेंगे।
हालांकि इसके लिए पुलिसकर्मियों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र दिखाना पड़ेगा।
आयोग के इस निर्णय से पुलिस कर्मियों को वोट देने में आसानी हो गई है। चुनाव में अभी तक वर्दी पहनकर किसी भी पुलिसकर्मी को वोट डालने की इजाजत नहीं थी।
इस कारण काफी संख्या में पुलिसकर्मी वोट नहीं डाल पाते थे। नए फैसले से पुलिस कर्मियों को राहत मिली है।