फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 मिनट में पुलिस ने व्यापारी को छुड़ाया, दिनदहाड़े चौराहे से हुआ था अपहरण

Wed, 25 Oct 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के कैसरबाग चौराहे से मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अगवा युवक के मोबाइल पर उसके दोस्त के जरिये अपहर्ताओं से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


जब पुलिस के अलर्ट होने की जानकारी अपहर्ताओं को लगी तो 55 मिनट के अंदर ही बदमाश युवक को 1090 चौराहे के पास सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वजीरगंज थानाक्षेत्र के एलपी रोड गोलागंज निवासी मसूद अली रिजवी किसी काम से कैसरबाग चौराहा बीएन रोड पेट्रोलपंप के पास आए थे। शाम करीब चार बजे कार सवार चार बदमाशों ने उनको असलहा दिखाते हुए अगवा कर लिया। वहां मौजूद मसूद के दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पीआरवी चौराहे पर पहुंची। पड़ताल शुरू करने के साथ ही कैसरबाग कोतवाली को जानकारी दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ पहुंच गए। वहां मसूद के दोस्त से पूछताछ कर तलाश शुरू की। दिनदहाड़े चौराहे से युवक को असलहे के दम पर अगवा करने से हड़कंप मच गया। 

दोस्त के मोबाइल से हुई बात, तो मिली लोकेशन

डेमो
इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलने के बाद तलाश शुरू की गई। चौराहे पर मसूद के दोस्त से पूछताछ करने के बाद मोबाइल नंबर को तत्काल सर्विलांस पर लगाया गया। वहीं मसूद के  दोस्त के मोबाइल से उससे बातचीत कराने का प्रयास शुरू किया गया।

पहली बाद मसूद ने खुद फोन उठा लिया तो थोड़ी देर बात हुई। इसी दौरान सर्विलांस सेल ने भी मसूद की लोकेशन गोमतीनगर क्षेत्र में दी। मसूद की तलाश में दो पुलिस टीम को गोमतीनगर रवाना किया गया। इसी बीच मसूद के दोस्त ने दोबारा मोबाइल पर कॉल किया।

इस बार कॉल अपहरण करने वाले बदमाशों ने रिसीव किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अपहर्ताओं से संपर्क होते ही उन्होंने खुद बात की। अपहर्ताआें को जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने और तलाश शुरू करने की जानकारी हुई तो सकते में आ गए।

सीओ कैसरबाग अमित राय ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ा तो अपहर्ताओं ने मसूद को 1090 चौराहे के पास एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया। मसूद ने इसकी जानकारी अपने दोस्त के मोबाइल पर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 55 मिनट में ही मसूद को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।

 
विज्ञापन

संपत्ति पर अवैध कब्जा चाहते थे रिश्तेदार

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
​देर शाम मसूद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से अगवा करने का केस दर्ज कर लिया। वहीं मसूद ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसे कैसरबाग से कार में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसे मारापीटा भी। उसे जान से मारने की धमकी दी। जब पुलिस से बात हुई तो अपहर्ता उसे मारने पीटने के बाद सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।

एएसपी विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मसूद की राजधानी में करोड़ों की संपत्ति हैं। इसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उनके कुछ रिश्तेदार संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर पहले भी धमकियां दे चुके हैं। मसूद के मुताबिक, अगवा करने वाले चारों उनके रिश्तेदार हैं। पुलिस चारों की तलाश कर रही है।

55 मिनट का खेल
शाम 04:00 बजे कैसरबाग चौराहे से अगवा
शाम 04:05 बजे पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना
शाम 04:10 पीआरवी कैसरबाग चौराहा पहुंची
शाम 04:15 बजे इंस्पेक्टर टीम के साथ पहुंचे
शाम 04:25 बजे मसूद के दोस्त से फोन पर बातचीत
शाम 04:40 बजे दूसरी बार मसूद से मोबाइल पर संपर्क
शाम 04:45 बजे अपहर्ता मसूद को छोड़कर भागे
शाम 04:55 बजे मसूद 1090 चौराहा, आईसक्रीम पार्लर के पास मिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें