फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा, बेहटा गांव में ली संदिग्ध घरों की तलाशी

विज्ञापन
पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा, बेहटा गांव में ली संदिग्ध घरों की तलाशी
विज्ञापन
गुडंबा। बेहटा गांव में पिछले साल हुए विस्फोट के बाद अवैध पटाखा निर्माण पर पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। दीपावली के मद्देनजर गुडंबा पुलिस ने गांव में निगरानी बढ़ाते हुए डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन घरों की विशेष रूप से तलाशी ली, जहां पहले अवैध पटाखा बनाने और बारूद जमा करने के मामले सामने आए थे। एसीपी का दावा है कि फिलहाल गांव में पटाखा निर्माण नहीं हो रहा है। दोबारा ऐसी गतिविधि शुरू न हो, इसके लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 31 अगस्त 2025 को बेहटा गांव में एक मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में आलम उनकी पत्नी मुन्नी व बेटा इरशाद के साथ नदीम की मौत हो गई थी। तत्कालीन बेहटा चौकी प्रभारी संतोष पटेल ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तत्कालीन गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में अलग प्राथमिकी लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब पांच हजार किलो अवैध पटाखा और बारूद बरामद हुआ था।

सात आरोपी गिरफ्तार, दोनों मामलों में आरोपपत्र दाखिल

पुलिस ने दोनों मुकदमों में नामजद बेहटा निवासी टीनू उर्फ अली अहमद, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद याकूब उर्फ घपलू, शानू उर्फ शोएब, मोहम्मद वारिस उर्फ शेरू, अली अकबर और मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मिल गई। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि दोनों मुकदमों में पुलिस आरोपपत्र भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।

Next
AU ऐप में पढ़ें