फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अपराधियों के खौफ में खाकी, प्रदेश में अपराध, अराजकता व आतंक का राज: अखिलेश यादव

Mon, 17 Aug 2020 12:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अपराध, अराजकता और आतंक का राज है। भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है।

विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ  छलावा साबित हुआ है क्योंकि जब घर-बाहर बेटी सुरक्षित ही नहीं है तो वह कहां और कैसे पढ़ेगी? भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है।

अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी में 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी दिल दहला देने वाली है। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। शामली के जलालाबाद क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण और गला दबाकर हत्या कर दी गई। कानपुर में महिला की हत्या की गई। ललितपुर में युवक की गोली मारकर हत्या की दी गई।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में घर में घुस कर एक युवक की हत्या हुई। बलिया में एक बुजुर्ग की जान ली गई। गोंडा के मनकापुर के बल्लीपुर पासी पुरवा गांव में युवक की हत्या कर दी गई। अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर दंबगों ने उसे चाकू से गोद डाला।

विज्ञापन

यूपी में अपराधी बेलगाम

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं। उनका खौफ अब तो खाकी पर भी दिखाई पड़ने लगा है। कई जगह अपराधियों के हमलों में पुलिस के जवान हताहत हुए हैं। मासूमों के साथ दरिंदगी के मामलों में बढ़त से प्रशासन तंत्र को भी सोचना होगा कि आखिर बेटियों की सुरक्षा की बातें सिर्फ  दिखावा क्यों बन गई हैं?

अपराधियों को कानून का डर क्यों नहीं रह गया है? जहां तक भाजपा सरकार का सवाल है, उसकी चिंता में नागरिकों, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा नहीं है। जबकि, कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने का सांविधानिक दायित्व उसी का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें