फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांजा तस्करों के गैंग लीडर व साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों आजमगढ़ के बिलारियागंज निवासी अनिल कुमार और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी प्रदीप मोदक के दो साथियों रामदरश और वसीम की तलाश में मानकनगर पुलिस पश्चिम बंगाल और दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


एसओ मानकनगर अजीत कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को कनौसी फ्लाईओवर की ढलान के पास वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के पास से चार ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, मोबाइल, आधार कार्ड, 66 किलो गांजा और मोबाइल बरामद हुए था। बरामद गांजे की कीमत 33 लाख रुपये बताई गई थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया था कि पश्चिम बंगाल कूच बिहार रेलवे स्टेशन से रामदरश दोनों को गांजा देता था। दोनों लोग गांजा लेकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाते थे। वहां पहले से खड़ा वसीम उनसे गांजा ले लेता था। रामदरश तस्करों के इस गैंग का लीडर है। रुपये की लेनदेन का सारा काम वही करता था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें