फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से सिपाही करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती को सिपाही ने शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। युवती के साथ सिपाही पिछले डेढ़ साल से दुष्कर्म करता रहा। युवती जब उससे शादी करने का दबाव बनाती तो वह टालता रहा। युवती को जब विश्वास हो गया कि सिपाही उससे शादी नहीं करेगा। सिर्फ शारीरिक शोषण कर रहा है। तब युवती ने कोतवाली पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पति से उसकी नहीं बनती थी। युवती के मुताबिक इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान मेें रहने लगी। युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले वह लखनऊ गई थी। वहां से बस से वापस लौटने के बाद सुबह साढ़े चार बस स्टाप पहुंची और घर जाने के लिए साधन की तलाश कर रही थी। तभी रोडवेज चौकी पर तैनात एक सिपाही ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। युवती ने मदद की उम्मीद में सिपाही को अपने पति से विवाद की व्यथा सुनाई। इसके बाद सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि उसकी सारी समस्या का समाधान कर देगा।
युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो जाओगी तो सारा मामला सुलट जाएगा। युवती का आरोप है कि जब वह शहर में आकर रहने लगी तो सिपाही ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। जिसपर सिपाही ने उससे कहा कि पुलिस वाला है सारा मामला देख लेगा।
विज्ञापन

सिपाही के झांसे में आ गई और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह पुलिस में शिकायत करने जा रही थी तो सिपाही ने उसे रोक लिया और कहा कि उसी से शादी करेगा। इसके बाद सिपाही उसे ट्रेन से अपने घर ले जा रहा था। मगर ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर वापस लौटा लाया। गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वापस लौटने का कारण पूछा तो गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें