फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपहृत महिला, बेटी व बहन को पुलिस ने सकुशल तलाश निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके से अपहृत महिला, उसकी बेटी व बहन मड़ियांव पुलिस ने शनिवार देर रात सकुशल बरामद कर लिया। तीनों को धर्म परिवर्तन के लिए भगाकर ले जाने वाले सीतापुर निवासी सलमान शेख को पता नहीं चल सका है। पुलिस बरामद दोनों बहनों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पुलिस की एक टीम लापता महिला, उसकी बेटी व बहन के लिए काफी समय से लगी थी। महाराष्ट्र, राजस्थान से लेकर तमिलनाडु तक पुलिस टीम तलाश में गई थी। शनिवार देर रात पुलिस को अपहृत महिला, उसकी बेटी व बहन सकुशल मिल गए। अब तक की गई छानबीन व जांच में सामने आया है कि महिला पति की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी व बहन के साथ चली गई थीं। धर्म परिवर्तन जैसे कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस की टीम तीनों से बातचीत कर रही है। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को तीनो का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और फिर उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पुलिस को आरोपी सलमान शेख की कोई भूमिका नहीं मिली है। वहीं महिला, उसकी बेटी व बहन के मिलने के संबंध में कोई अधिकारी खुलकर बोलने के लिए फिलहाल तैयार नहीं है। इस मामले में महिला के पति सलमान के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें