फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 19 Aug 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल का नजारा, इनसेट में घायल बदमाश - फोटो : amarujala
विज्ञापन

बलरामपुर के उतरौला थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है। हालांकि इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रविवार तड़के ललिया थाना क्षेत्र का इनामी बदमाश निजामुद्दीन (35) बीस हजार रुपए की लूट को अंजाम देकर भाग रहा था। उसके साथ उसके दो साथी भी थे। सूचना मिलने पर उतरौला कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश निजामुद्दीन को इलाज के लिए उतरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निजामुद्दीन घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि निजामुद्दीन पर लूट, डकैती सहित गम्भीर मामलों में करीब 34 मुकदमे चल रहे हैं। उस पर एक लाख रुपए का इनाम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें