फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजाज ही शौकीन है

Fri, 17 Jan 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे में एक आला हाकिम खासे चर्चा में हैं। हालांकि, सरकार से नजदीकी के मामले में वह पहले से ही चर्चा में थे, लेकिन इस बार चर्चा में उनकी शौकीनमिजाजी है।
विज्ञापन


उनके सितारे जब से बुलंद हुए हैं, उनका मिजाज भी मुखर हो गया है। चूंकि हाकिम को जल्दी ही रिटायर होना है लिहाजा अपने किसी शौक को दबा नहीं रहे।

जब से उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है, कयासों का दौर तो शुरू हुआ ही, साथ में उनकी बैठकों व महफिलों का सिलसिला भी शुरू हो गया।

नतीजा है कि अब देर शाम तक अफसरों का मेल-जोल बना रहता है। अफसर भी मानते हैं कि हाकिम कोई मौका नहीं चूकना चाहते।

हाकिम तो खैर हाकिम हैं, वह सत्ता की नब्ज को अच्छे से पहचानते हैं और पहले भी इसी सरकार के खास नुमाइंदों में से एक होने का तमगा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें