फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जज व पत्नी घायल, पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बना 20 मिनट में बाराबंकी से लखनऊ पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार के किशनगंज के जज और उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके बेटे ने कमिश्नरेट पुलिस से मेदांता अस्पताल तक एंबुलेंस से पहुंचाने के लिए मदद मांगी। न्यायिक अधिकारी के बेटे की एक कॉल पर एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बाराबंकी के सफेदाबाद से लेकर मेदांता अस्पताल के बीच ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। इसके बाद 20 मिनट में एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10.20 बजे उनके पास गौरव पांडेय नाम के एक युवक की कॉल आई। उसने बताया कि उसके पिता रामसूरत बिहार के किशनगंज में जज हैं। पिता और मां गीता पांडेय संतकबीरनगर में सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वह दोनों को एंबुलेंस से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल लेकर आ रहा है। गौरव ने बताया कि उसको अस्पताल का रास्ता नहीं पता है। संभावना है कि सड़क पर जाम हो सकता है। अस्पताल पहुंचने में देरी होने से दोनों लोगों की जान का खतरा है। इस पर एडीसीपी मध्य ने गौरव को मदद का भरोसा देते हुए सफेदाबाद से मेदांता अस्पताल के बीच तत्काल ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। इसके लिए एसीपी यातायात सैफुद्दीन बेग से बातचीत की। इसके बाद चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को अलर्ट कर दिया। कुछ देर में एंबुलेंस जैसे ही सफेदाबाद पहुंची, ग्रीन कॉरिडोर की मदद से महज 20 मिनट के अंदर 27 किलोमीटर की दूरी पूरी करा दोनों घायलों को मेदांता अस्पताल तक पहुंचाया गया। एडीसीपी मध्य के मुताबिक 11.20 बजे दोनों घायलों को मेदांता अस्पताल पहुंचा दिया गया था। इसके बाद तत्काल इलाज भी शुरू हो गया। इस मदद पर जज के बेटे गौरव पांडेय ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें