फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर पुलिस का कहर जारी, मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी व तीन डकैत घायल, पांच फरार

Wed, 04 Apr 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लेते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच में सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में जैतापुर गांव के निकट मंगलवार रात पुलिस टीम और डकैतों में मुठभेड़ हो गई। डकैतों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस पर जवाबी कार्रवाई शुरू हुई। एक घंटे तक फायरिंग होती रही। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। तीन डकैतों को भी गोली लगी है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घायलों का हालचाल लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। पकड़े गए डकैत सीतापुर जिले के निवासी हैं। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। तीनों डकैतों पर ईनाम घोषित है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा कस्बे के साथ ही आसपास के इलाके में बीते दिनों डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया था। जांच के दौरान बाहरी बदमाशों के होने का पता चला था। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की थी। रात में 12:30 बजे के आसपास डकैतों के रुपईडीहा थाना अंतर्गत जैतापुर गांव के निकट बाग में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर टीमों ने घेराबंदी की तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। एक घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, जिससे आसपास गांव के लोग दहशतजदा हो गए।

बदमाशों की गोली से प्रभारी निरीक्षक जयनरायन शुक्ला, सिपाही अवनीश विक्रम सिंह व एसओजी के रवींद्र यादव जख्मी हो गए। पांच डकैत मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। घायल डकैतों व पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने रात में ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया। घटनस्थल का भी निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि पांच बदमाश फरार हैं, उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सभी बदमाश ईनामी, बुढ़हू है हिस्ट्रीशीटर

पुलिस द्वारा घेरा गया स्थान। - फोटो : amar ujala
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में संतोष तिवारी व इसरार उर्फ बुढ़हू पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। दिलीप कुमार पासी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि इसरार उर्फ बुढहू सीतापुर के रेउसा थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है।

ये हुई बरामदगी
बदमाशों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, दो तमंचा 315 बोर व पांच खोखा मिले हैं।
विज्ञापन

जैकेट से टकराई गोली, तब शुरू की फायरिंग

- फोटो : amar ujala
नानपारा के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि घेराबंदी के दौरान जब बदमाशों को ललकारा गया तो अंधेरे में ही सभी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बुलेट प्रूफ जैकेट से टकराई। इस पर टार्च की रोशनी में फायरिंग शुरू की गई। तीनों डकैतों ने रुपईडीहा में 19 व 20 मार्च को नेपाल के व्यवसायी व एक अन्य व्यक्ति के घर लूटपाट करने की बात स्वीकार की। डकैतों के कब्जे से लूट का 81 सौ रुपये नकदी भी बरामद हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें