फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस बनी असहाय, अपराधी छीन रहे जनता का चैन

Mon, 27 Mar 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही हत्या की घटनाओं ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। मार्च माह में ही तीन हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। यह हाल तब है जब पुलिस अफसर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल बालेंदु गौतम के ज्वाइन करने के बाद से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। होली के दिन हत्या की वारदात हुईं। हरचंदपुर निवासी रेस्टोरेंट कर्मचारी संजय कुमार की वेतन मांगने पर पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामित सभासद सहित पांच हत्यारोपियों को जेल भेजा लेकिन घटना में प्रयुक्त कार मालिक से पूछताछ तक नहीं की। गंधपी गांव के संतोष कुमार का बुधवार रात अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस हत्या की घटना को हादसा बताकर मामला दबाने की कोशिश कर रही है।
बहादुरगंज गांव में फसल की रखवाली कर रहे पान दुकानदार की बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छह फरवरी 2023 की रात करसेनी मजरे अरखा गांव में बुजुर्ग पान दुकानदार संतलाल की लोहे की राॅड सिर पर मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले नौ दिसंबर 2022 को पूरे महराज मजरे कंदरावा निवासी व बस क्लीनर देशराज की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

सीओ डलमऊ रामकिशोर सिंह ने बताया कि ऊंचाहार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जो घटनाएं हो रही हैं उसका खुलासा किया जा रहा है।


शवों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस
21 फरवरी को मोखरा गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव मिला था। हत्या कर शव को नहर में फेंका गया था। आज तक शव की पहचान नहीं हो पाई। चार मार्च को कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एनटीपीसी रोड के पास एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव मिला था। हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस आज तक शव की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें