फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, दिन में करते रेकी... रात में वारदात को देते अंजाम; जेवर बरामद

Tue, 26 Aug 2025 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जेवर और वाहन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बताया कि दिन में रेकी करते थे। इसके बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार इलाके में दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें गोमती नगर विस्तार निवासी आनंद मौर्य और इंदिरा नगर निवासी बबलू कुमार शामिल हैं। 

विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि विवेकखंड निवासी शिव कुमार वर्मा के घर का ताला तोड़कर 22 अगस्त को चोर जेवर और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। शिव कुमार ने 23 अगस्त को गोमती नगर थाने में केस दर्ज कराया था। 

इसी तरह गोमती नगर विस्तार के सरस्वतीपुरम निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह की बहन के घर का ताला तोड़कर चोर जेवर व 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। प्रमोद की शिकायत पर गोमती नगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सर्विलांस की मदद से सोमवार को खरगापुर अंडरपास के पास से आरोपियों आनंद मौर्य और बबलू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए जेवर और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी व बाइक बरामद की। 
विज्ञापन


एसीपी ने आगे बताया कि आरोपी आनंद कुमार मूल रूप से बाराबंकी के महमूदपुर का रहने वाला है। आरोपी बबलू कुमार मूल रूप से एटा की सदर कोतवाली महमूदपुर नहरिया का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से लखनऊ के अलग-अलग थानों में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग अपना शौक व खर्च पूरा करने के लिए दिन में बंद घरों की रेकी कर रात में वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें