पूर्व प्रधान सुजीत पांडेय के पास लाइसेंसी असलहा है। बदमाशों ने जब उन पर फायरिंग की तो खुद को बचाने के लिए उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
9 एमएम पिस्तौल से की गई फायरिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, बदमाशों ने हमले में 9 एमएम के असलहे का प्रयोग किया है। मौके से 8 खोखे बरामद हुए है जिसमें चार खोखे 9 एमएम के हैं। वहीं चार खोखे .32 बोर के हैं। एक तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस का कहना है .32 बोर का खोखा सुजीत पांडेय के लाइसेंसी असलहे का हो सकता है।