फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ग्राहकों के दस्तावेज पर लेते लोन... गाड़ी खरीदते और दूसरों को बेच देते; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आरोपी ग्राहकों के दस्तावेज पर लोन लेकर दूसरों को वाहन बेचते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ग्राहकों के दस्तावेज के जरिए लोन लेकर दूसरों को वाहन बेचने के आरोपी फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव समेत दो लोगों को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आठ लाख रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुल्तानपुर के नवीन मंडी में रहने वाला शशांक श्रीवास्तव और बलिया का भौरापुर निवासी सौरभ सिंह है। शशांक सिंह चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी में एग्जीक्यूटिव था। 

इनके खिलाफ दर्ज है केस

दोनों को बासमंडी के पास से पकड़ा गया है। 17 सितंबर को एमजीएस सेल्स के जीएम बाबू अरशद अहमद खान ने शशांक सिंह, हरिनेश भटनागर, राम नारायण, सत्येंद्र कुमार और भुपिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

लोन पर वाहन खरीद कर बेच देते थे

इंस्पेक्टर के मुताबिक शशांक और हरिनेश ने ठगी की साजिश रची थी। आरोपियों के निशाने पर कम शिक्षित लोग रहते थे। आरोपी लुभावने झांसे देकर उनसे दस्तावेज ले लेते थे। इसके बाद दस्तावेज में फेरबदल कर शशांक अपनी ही फाइनेंस कंपनी में आवेदन करता था। फिर लोन पर वाहन खरीद कर बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें