पूछताछ में यह पता चला है कि मनोज मौर्या गिरोह का सरगना है। लॉकडाउन में गुजरात से मनोज ने अपने दोस्तों को यूपी में बुलाया और यहीं गोंडा तथा बलरामपुर में लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा। इनके पास से तीन लग्जरी गाड़ियां, 72100 रुपये नकदी, दो अदद तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ है।
इन तीनों के खिलाफ गोंडा, बलरामपुर और गुजरात में कई लूट व धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी में स्वॉट टीम प्रभारी डीके सिंह व उनकी टीम का सराहनीय कार्य रहा है। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।