पुलिस ने सरोजनीनगर थाने से लूट की योजना बना रहे रिटायर्ड सीओ के बेटे सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी लूट की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार किया गया आशीष शुक्ला 2005 में कृष्णा नगर सर्किल के सीओ रहे सेवानिवृत्त रघुनाथ शुक्ला का बेटा है।
आशीष शुक्ला मूल रूप से ग्राम बरहट थाना रायपुरा जनपद चित्रकूट का रहने वाला है। इसके अलावा, स्वयंवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार यादव निवासी थाना जानकीपुरम् वृंदावनी सहारा स्टेट व शुभम पांडे पुत्र कृपा शंकर पांडे निवासी बिजनौर है।