फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर में मुठभेड़, 10 हजार का इनामी बदमाश लाखन दबोचा गया, साथी फरार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश लाखन। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के पंडित खेड़ा में शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश लाखन घायल हो गया। उसके दाहिने पैर पर गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके पास से बाइक व असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक पंडित खेड़ा के पास चेकिंग की जा रही थी। इस बीच सरोजनीनगर की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख संदिग्धों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। घेराबंदी करने पर बाइक पर पीछे बैठा साथीफायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दाहिने पैर में गोली लगने से बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल होकर गिर पड़ा। एडीसीपी के घायल बदमाश सीतापुर के बामनपुरवा का रहने वाला लाखन के तौर पर हुई है। लखनऊ के इटौंजा थाने के मामले में वह वांछित था। उस पर लखनऊ पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम भी है। उसके खिलाफ लूट और डकैती के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी ने बताया कि लाखन के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है। पैर में गोली लगने से घायल लाखन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें