फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने मुंबई में दबोचा दाऊद का गुर्गा!

Tue, 20 Jan 2015 01:31 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने एटीएस की मदद से दाऊद इब्राहीम के गुर्गे तारिक परवीन को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। तारिक देश के टॉप-10 अंडरवर्ल्ड में शामिल था। हजरतगंज पुलिस 16 साल से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


जबकि वह सात साल से दाउद की बहन की मुंबई स्थित सारा बिल्डिंग में डेरा जमाए प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने दाउद के लिए करोड़ों का खेल कर रहा था।

एटीएस ने उसे दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट स्थित ऑफिस से गिरफ्तार करने के बाद वहां की शिवड़ी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद यूपी एटीएस उसे लखनऊ ला रही है।

एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि वर्ष 1999 में मुंबई के मेयर की हत्या के इरादे से नेपाल के रास्ते एके-47 और कारतूस लाने के मामले में 16 साल से तारिक वांछित था। उसे पकड़ने के लिए ब्यौरा जुटाना शुरू किया गया।
विज्ञापन


डीजीपी अरुण कुमार गुप्ता ने तारिक की गिरफ्तारी में मदद के लिए एटीएस को निर्देश दिए थे। सर्विलांस और अन्य तंत्रों से पता चला कि तारिक 2004 में दुबई से मुंबई के लिए निर्वासित किया गया था।

2008 में जमानत पर रिहा होने के बाद वह दाऊद का वित्तीय कामकाज देख रहा था। इसके बाद हजरतगंज पुलिस और एटीएस की एक टीम को मुंबई भेजा गया था।
विज्ञापन

दाऊद का था दाहिना हाथ

अंडरवर्ल्ड की टॉप-10 सूची में छठे नंबर के तारिक को दाऊद का दाहिना हाथ कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद दुबई से उसे मुंबई पुलिस को सौंपा गया था। इसके चार साल बाद जमानत पर रिहाई होते ही दाऊद ने तारिक को मुंबई में डी कंपनी की कमान सौंप दी। दाऊद के इशारे पर उसने सारा बिल्डिंग में डेरा जमाया था।

1999 में चकमा देकर हुआ फरार
एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ ने 2 जून 1999 को हजरतगंज के लक्ष्मी गेस्ट हाउस पर छापा मारकर दाऊद के गुर्गे अजीजुद्दीन उर्फ अब्दुल अजीज व अकील अहमद को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एके-47, तीन मैगजीन व 96 कारतूस बरामद हुए थे, जबकि मास्टर माइंड तारिक परवीन मौके से फरार हो गया था। हत्थे चढ़े बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुंबई के मेयर की हत्या के इरादे से हथियार लाए गए थे।

पूछताछ में खुलेंगे राज
यशस्वी यादव ने बताया कि मुंबई में गिरफ्तार तारिक परवीन को हवाई जहाज से लखनऊ लाया जा रहा है। हजरतगंज पुलिस 16 साल पुराने मामले में उससे तहकीकात करेगी। इसके साथ दाउद के नेटवर्क, बिजनेस व दाउद के नाम पर वसूली के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। लखनऊ और उत्तर प्रदेश में दाऊद के कारोबार, गुर्गों व नेटवर्क के बारे में पूछताछ होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें