लखनऊ। गौतमपल्ली के 1090 चौराहे पर सोमवार देर रात वकील की गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच पुलिस टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर वकीलों की पुलिस कर्मियों से कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ गया। वकीलों ने दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर आवास पर पहुंचे तो वकील दरोगा को निलंबित करने के लिए हंगामा करने लगे।
सूचना पर पहुंचे एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले को शांत कराया। उन्होंने जांच कर दरोगा केखिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वकील वहां से गए।