फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नफरत नहीं, हर दिल में प्यार सच्चा है...

Sun, 04 Jan 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। देशभर से आए नामचीन काव्य हस्ताक्षरों ने रचनाएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया। रात भर महोत्सव पंडाल में सुरों की सरिता बहती रही।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सभी कवियों को सम्मानित किय। कवि सम्मेलन में सबसे पहले डा. सरिता शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद माइक कवयित्री डा. सुमन दुबे ने संभाला।

उन्होंने अपनी रचना पढ़ी- यहां नफरत नहीं, हर दिल में प्यार सच्चा है, भले ही गांव है यह शहर से तो अच्छा है..। कवि सम्मेलन में पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, बसीम बरेलवी, सुरेंद्र शर्मा, राहत इंदौरी, अशोक चक्रधर, नवाज देवबंद आदि ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन


सैफई महोत्सव में शुक्रवार की रात गुलाम अली की गजलों के बाद पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अभिनेत्री अदिति राव व सूफी गायिका कविता सेठ ने भी श्रोताओं को खूब झूमाया। सूफी गायिका कविता सेठ ने भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें