फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वन्स मोर सीजन 4 के 50वें अंक में घुलेंगे काव्य के रंग

विज्ञापन
कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करते कवि
विज्ञापन
लखनऊ। दूरदर्शन यूपी के कार्यक्रम वन्स मोर सीजन 4 के 50 अंक पूरे होने पर सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग हजरतगंज स्थित दूरदर्शन केंद्र पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कवि सर्वेश अस्थाना ने किया। कवियित्री अंशुप्रिया दुबे ने आंसुओं ने समझाया, बेटियां जरूरी हैं पक्तियों के साथ समाज को जागरूकता संदेश दिया। कवि मुकुल महान ने क्रिकेट पर विशेष काव्यपाठ से सभी को हंसाया तो वहीं कवि गजेंद्र प्रियांशु ने तुम्हारे हाथ से लिखी हमारे नाम की चिट्ठी मुक्तक से तालियां बटोंरी। कवियित्री डॉ. भावना श्रीवास्तव ने हम तो समझे थे ये है वापसी का रास्ता से माहौल को बदला तो वहीं कवि डॉ. कलीम कैसर ने मां और पिता पर लिखी पंक्तियों से सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कवि उदय प्रताप सिंह ने मृत्यु पर कुछ विशेष पंक्तियां पढ़ीं। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख आत्मप्रकाश मिश्र, कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रामशब्द बेनूर और केंद्राध्यक्ष केके गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें