फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समागम 4.0 में सुरों से सजी शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व कायस्थ संस्थान ने एक निजी होटल में समागम 4.0 का आयोजन किया। न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। बच्चों और युवा प्रतिभागियों ने अपनी कला से विशेष छाप छोड़ी। नमिश ने सपने रे की संगीतमय प्रस्तुति दी। शौर्य मोहन श्रीवास्तव ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत किया। आलोक श्रीवास्तव के कहीं दूर जब दिन ढल जाए गीत ने पुरानी यादें ताजा कीं। न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना, न्यायमूर्ति विष्णु कांत सहाय और ओपी श्रीवास्तव ने कलाकारों को सम्मानित किया। विश्व कायस्थ संस्थान के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आकांक्षा निगम ने कार्यक्रम का संचालन किया और समन्वयक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें