फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नगर सहित कई इलाकों में आज 12 घंटे ठप रहेगी पीएनजी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीएनजी के डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटरी स्टेशन (डीआरएस) के अपग्रेडेशन के काम के कारण बृहस्पतिवार को राजधानी के 9500 घरों में पीएनजी की आपूर्ति ठप रहेगी। गोमती नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 10 से रात 10 बजे तक गैस आपूर्ति बंद रहने से करीब 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन



ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि डीआरएस में अभी जो मशीन है उसकी क्षमता कम है। इसलिए मशीन को अपग्रेड किया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता पीएनजी सेवा से जुड़ सकें। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां कर लें।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
इस कटौती का मुख्य असर गोमती नगर के विजय खंड, विशाल खंड, विपुल खंड, विराम खंड, विकास खंड, विनय खंड, विवेक खंड, विनीत खंड, विराज खंड, विराट खंड, विश्वास खंड और विपिन खंड पर पड़ेगा। इसके अलावा नेहरू एनक्लेव, न्यू हैदराबाद, निशातगंज (मेट्रो सिटी अपार्टमेंट) और एल्डिको ग्रींस के निवासियों को भी मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें