फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Department: यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के खिलाफ पीएमओ में शिकायत, दिया गया जांच का आदेश

Thu, 21 Jul 2022 08:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक शिकायतकर्ता ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की शिकायत पीएमओ में की है। जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री कार्यालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। पीएमओ ने मुख्य सचिव को शिकायतकर्ता लखनऊ निवासी महेश श्रीवास्तव की शिकायत पर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। महेश श्रीवास्तव ने पीएमओ में प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया है कि अमित मोहन प्रसाद ने विद्वेष की भावना से कई जिलों में उनकी फर्म का भुगतान रोका हुआ है। पीएमओ ने मुख्य सचिव को मामले में उचित कार्यवाही कर इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भेजने और पोर्टल पर अपलोड  करने के निर्देश दिए।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमित मोहन के खिलाफ लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें