फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 मार्च को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

Sun, 03 Mar 2019 04:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो रेड लाइन विस्तार के कॉमर्शियल रन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने आएंगे। लेकिन अब वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारबाग से मंशी पुलिया तक के लखनऊ मेट्रो रूट का उद्घाटन करेंगे। उनकी जगह गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में मौजूद रहेंगे। वे मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


आठ मार्च को दोपहर 1.30 बजे कानपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम कानपुर मेट्रो का शिलान्यास भी करेंगे। उद्घाटन से पहले तैयारियों को लेकर एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारीयों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें